फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: युवाओं को वैचारिक योद्धा बनाते हैं शिविर, बुनियाद प्रशिक्षण शिविर के सपापन पर बोले अजय राय

Thu, 12 Jun 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अजय राय ने कहा कि यह शिविर सिर्फ संगठनात्मक अभ्यास नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। 
विज्ञापन
बुनियाद प्रशिक्षण शिविर का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से आयोजित बुनियाद प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, संवैधानिक मूल्यों और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह शिविर सिर्फ संगठनात्मक अभ्यास नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। ये युवाओं को सिर्फ राजनैतिक नहीं, वैचारिक योद्धा बनाते हैं। 

तीन दिन युवाओं को कांग्रेस की वैचारिक विरासत, संगठनात्मक कार्यशैली और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है। सत्रों का संचालन अनुभवी संगठक, पूर्व पदाधिकारी और विषय विशेषज्ञों ने किया। 
विज्ञापन


एक दशक बाद एनएसयूआई की ओर से वाराणसी में आयोजित शिविर में छात्रों में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और संगठनात्मक कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें