फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अमित शाह के बयान पर अजय राय ने किया पलटवार, उद्योग और रोजगार पर कही ये बात

Thu, 25 Apr 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कांग्रेस नेता के आवास पर गुरुवार को गठबंधन के जिलाध्यक्षों ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान अजय राय ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बनारस में कोई उद्योग नहीं लगा और न ही किसी को रोजगार मिला। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवास पर संयुक्त प्रेसवार्ता की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमित शाह बनारस में आए और झूठ बोलकर चले गए। बनारस में कोई उद्योग नहीं लगा, किसी को रोजगार नहीं मिला, जिसे मिला हो मुझे बताए। 

विज्ञापन




अजय राय ने कहा कि खुद अमित शाह बताएं चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अलावा उन्होंने कितने उद्योग का उद्घाटन किया। भाजपा में पुराने कार्ययकर्ता की कोई पूछ नहीं है। अब यह अटल की नहीं अडानी अंबानी की पार्टी रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने कहा कि बीएचयू में बच्ची से दुष्कर्म करने वालों के यहां बुलडोजर क्यों नहीं चला। कहा कि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सिर्फ मंदिर तोड़े गए हैं। संस्कृति को खत्म करने का काम किया गया है। टेंट सिटी बसाकर गंगा नदी में मल मूत्र बहाया गया और अमित शाह कह रहे हैं उन्होंने स्वच्छ किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें