वाराणसी में नाव पर सवार कुर्ता, जींस और जैकेट में अजय देवगन का लुक फैंस को काफी अच्छा लगा। अजय देवगन ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन भी किया। वहीं गुरुवार को अभिषेक बच्चन गंगा की लहरों पर काले कपड़े में एक नए अंदाज में दिखे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शुक्रवार को गंगा घाट पर शूटिंग करते नजर आए। नाव पर सवार कुर्ता, जींस और जैकेट में अजय देवगन का लुक फैंस को काफी अच्छा लगा। अजय देवगन ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन भी किया। वहीं गुरुवार को अभिषेक बच्चन गंगा की लहरों पर काले कपड़े में एक नए अंदाज में दिखे।
अभिनेता अभिषेक बच्चन पहुचे संकटमोचन दरबार
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया पर शूटिंग का शेड्यूल पूरा होने के बाद अजय देवगन की फिल्म यूनिट ने अपनी फिल्म की शूटिंग में गंगा आरती के दृश्यों को भी शूट किया। गुरुवार को चेतसिंह किले में शूटिंग के बाद दशाश्वमेध घाट तक कई दृश्यों को नाव पर शूट किया गया। इसके पहले अभिषेक बच्चन ने संकटमोचन के दरबार में भी हाजिरी लगाई।