सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विकास झा का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन अजय का कोई पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और करीब 18 घंटे बाद सुबह 11 बजे अजय का शव बरामद कर लिया। शव बाहर निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।
अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने अजय का शव बरामद कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।