फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर बन रहा एयरपोर्ट टर्मिनल, मछलीशहर सांसद ने किया निरीक्षण

Mon, 03 Mar 2025 10:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। बता दें कि ये टर्मिनल काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर बन रहा है। यहां काशी से जुड़ी कलाकृतियां बनाई जानी है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करती सांसद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने सोमवार को निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मल्टीलेवल कार पार्किंग, टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त कार्य करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


टर्मिनल का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर किया जा रहा है, जिसमें काशी से जुड़ी संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियाँ बनाई जाएंगी। यह एयरपोर्ट टर्मिनल हेरिटेज टर्मिनल होगा, जिसमें घाट और नाव पर वैदिक मंत्र लिखे होंगे। टर्मिनल में राजस्थान के विशेष पत्थर का उपयोग होगा।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों के आने जाने में किसी प्रकार का अवरोध न हो। एयरपोर्ट आथिरिटी के महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने सांसद को आश्वासन दिया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया जाता, तब तक मार्ग बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 600 वर्कर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात दो बजे तक तीन सिफ्ट में काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन


नए टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 897 करोड़ रुपए की लागत से होगा और इसकी जिम्मेदारी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कम्पनी को मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें