फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने हवाई जहाज से मुंबई जा रही प्रेमिका को एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रेमी से मिलने मुंबई जाने के लिए सोमवार की दोपहर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची प्रेमिका को फूलपुर पुलिस ने एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया से पकड़ा। परिजनों के एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने युवती को सौंप दिया। इस दौरान प्रेमिका मुंबई में रह रहे प्रेमी के यहां जाने के लिए अड़ी रही।
विज्ञापन

आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती पिछले दो साल से गांव के ही एक युवक से प्यार करती है। इस बीच युवक कमाने के लिए मुंबई चला गया तो युवती भी उसके पास जाने के लिए बेकरार थी। बीच में कई बार जाने का प्रयास भी कर चुकी थी। सोमवार को मौका देख सुबह युवती घर से बैग लेकर भाग निकली। यह बात परिजनों को मालूम हुआ तो आजमगढ़ के सिधारी थाना में संपर्क करके पूरी जानकारी दी गई। सिधारी पुलिस ने तत्काल फूलपुर पुलिस को इस प्रकरण की जानकारी दी। इस बीच दोपहर 12 बजे के आसपास युवती एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंच गई थी, बस विमान में सवार होना था। इस बीच बाबतपुर चौकी की पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया। शाम के समय पहुंचे परिजनों ने चौकी में कागजी कार्रवाई के बाद युवती को अपने साथ ले गए। हालांकि इस दौरान चौकी पर युवती अपने प्रेमी के पास जाने के लिए अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें