फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर अब इस तरह मिलेगी एंट्री, नहीं होगी बोर्डिंग पास की जरूरत

Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि 12 अक्तूबर को डेमो के जरिए डीजी यात्रा को शुरू कर दिया जाए। एयरपोर्ट पर मशीनों को इंस्टॉल किया जा रहा है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्री की चेकिंग सिस्टम को सुलभ और आसान बनाया जा रहा है। अब एयरपोर्ट पर यात्री को अपनी पहचान साबित करने के लिए किसी तरह के पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी।


बल्कि यात्री का चेहरा ही आई कार्ड होगा और फेस स्कैनिंग के बाद यात्री को टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी। इस सुविधा को 'डिजी यात्रा' नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा 12 अक्तूबर को डेमो के बाद से शुरू हो जाएगी। इस तकनीक से यात्रियों का चेहरा देखकर एयरपोर्ट पर एंट्री मिल सकेगी और उन्हें अंदर प्रवेश दे दिया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि डीजी यात्रा के लिए तैयारियां तेज है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें