फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से बंगलूरू जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों में मची अफरा तफरी

Fri, 15 Mar 2019 11:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
INDIGO(Demo pic) - फोटो : SELF
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू जाने के लिए रनवे पर पहुंचे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे शुक्रवार सुबह विमान को वापस एप्रन पर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई115 शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय 8:20 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए उड़ान भरने रनवे पर पहुंचा। उसी समय विमान के पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी दी।

विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। जहां विमान को ठीक करने में लगभग आधे घंटे लग गए। विमान की पूरी तरह जांच पड़ताल की गई। उसके बाद सुबह 9 बजे विमान सभी यात्रियों को लेकर वाराणसी से बंगलूरू एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा। सूत्रों ने बताया कि रनवे पर रफ्तार पकड़ने के बाद जब विमान उड़ान भरने से पहले एप्रन पर लौट आया तो विमान में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें