फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: 26 जनवरी के पहले विमानों का किराया दो गुना बढ़ा, ट्रेनों में भी सीटें नहीं बचीं; बढ़ी परेशानी

Thu, 22 Jan 2026 11:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों में यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। इस कारण विमानों का किराया बढ़ गया है। वहीं, ट्रेनों मं नो रूम जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन
विमानों का किराया दो गुना बढ़ा। - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: वसंत पंचमी और 26 जनवरी के बीच पड़ रहे वीकेंड के कारण सफर करने वालों की संख्या बढ़ेगी। सफर करने वालों ने पहले से ही ट्रेनों की टिकट बुक करा ली है। वहीं, ऐसी स्थिति के कारण विमानों का किराया भी बढ़ गया है। विमानों में तो दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई के विमानों महज 10 फीसदी सीटें ही बची हैं।

विज्ञापन


22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक विमानों के किराये लगातार बढ़े हुए दिख रहे हैं। वाराणसी से दिल्ली के लिए 22 जनवरी को इंडिगो का किराया 13445 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 12602 और एयर इंडिया का 13445 रुपये है। यही 26 जनवरी को बढ़ कर इंडिगो का 13445 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 13626 रुपये है।

मुंबई के लिए 22 जनवरी को इंडिगो का किराया 6799 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस 6740 और स्पाइसजेट का किराया 6798 रुपये है। यही 26 जनवरी को बढ़ कर इंडिगो का 15735 रुपये, स्पाइस जेट 15479 रुपये, एयर इंडिया 16618 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 12307 रुपये है। ऐसा ही हाल बंगलूरू का है। 
विज्ञापन


बंगलूरू के लिए 22 जनवरी को इंडिगो का 6689 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 7239 रुपये है। यही किराया 26 जनवरी को इंडिगो का 14018 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 12752 और अकासा 13193 रुपये है। विमानों की सीटें पहले से फुल हैं। केवल 10 फीसदी सीटें ही बची हैं।

ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात
दिल्ली, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद आदि जैसे शहरों के लिए वाराणसी से जाने वाली ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात हैं। वाराणसी से दिल्ली की शिवगंगा, श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग टिकट ही उपलब्ध हैं। मुंबई की महानगरी, बनारस लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भी वेटिंग टिकट हैं। ऐसे ही अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों की भी स्थिति है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों का किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस पर परेड कमांडर, महिला शक्ति केंद्र की सभी प्रभारी, महिला दरोगा और साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अपने आवास पर शाम 4 बजे सम्मान भोज देंगे। 

शाम 7 बजे आईपीएस समेत महिला पुलिसकर्मियों को बॉर्डर-2 मूवी भी दिखाई जाएगी। बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयोजन को भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। महिला सशक्तीकरण की थीम पर परेड से समाज को सकारात्मक संदेश देने पर विशेष जोर दिया, जिसमें महिला सशक्तीकरण आधारित झांकियां, महिला कमांडो और घुड़सवारों की टोलियां शामिल होंगी। 

पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, नवनिर्मित म्यूजियम, निर्माण कार्यों, आवासीय क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने परेड टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट व आचरण को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी, एसीपी (यू/टी) मानसी दहिया रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें