फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठंड और सहालग में विमानों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति, 90 फीसदी सीटें फुल; इन शहरों के किराए भी बढ़े

Mon, 24 Nov 2025 10:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शादियों के सीजन में विमान में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सीटें फुल चल रही हैं। ऐसे में कंपनियों ने ऑफर भी खत्म कर दिए हैं। 
विज्ञापन
शादियों के सजीन में विमान हुए फुल। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही ठंड के कारण छुट्टियां भी रहती हैं। इसी वजह से विमानों में 90 फीसदी सीटें फुल हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, पुणे आदि शहरों को जाने वाले विमानों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है। इन शहरों के किराए बढ़े हुए हैं, जिनके ठंड में कम होने की उम्मीद फिलहाल कम है।

विज्ञापन


नवंबर आम तौर पर शादियों का मौसम होता है। इसी दौरान ठंड की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में लोग अपने घरों और रिश्तेदारी में आने-जाने तथा शादियों में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं। 

इसे देखते हुए वाराणसी से बाहर जाने वाले और बाहर से वाराणसी आने वाले यात्रियों ने अपनी सुविधानुसार पहले ही टिकटें बुक कर ली हैं। विमानन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में स्थिति यह है कि विमानों में टिकट को लेकर ब्लैकआउट जैसी परिस्थिति है। मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद आदि शहरों के लिए टिकट महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन


मुंबई के लिए जो किराया आम दिनों में 3500 से 4000 रुपये के बीच होता है, वह इस समय 12,000 रुपये से अधिक है। इसी तरह दिल्ली का किराया आम दिनों में अधिकतम 3500 रुपये रहता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या होता है ब्लैकआउट
विमानों के टिकटों में ब्लैकआउट की स्थिति तब होती है जब किसी विशेष त्योहार या अवसर पर सबसे ज्यादा टिकट बुक किए जाते हैं। विमान कंपनियां इस परिस्थिति को ब्लैकआउट कहती हैं। इस स्थिति में कंपनियों की ओर से दिया जाने वाला कोई डिस्काउंट या विशेष ऑफ़र उपलब्ध नहीं होता। ऐसे समय में लोग टिकट बुक करने के लिए ट्रैवेल एजेंट या वेबसाइट का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें