एयर शो में भारतीय वायुसेना के जांबाज साहस-शौर्य और पराक्रम का परिचय देंगे। इसमें सेना के घातक लड़ाकू विमानों की गर्जन लोगों को सुनाई देगी। शो करीब ढाई घंटे का हो सकता है। इसमें एक साथ वायु सेना के कई जेट एक साथ हवा में करतब करते देखे जाएंगे। अलग-अलग एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बावजूद इनकी टाइमिंग में कोई फर्क नहीं होगा। टाइम मैनेजमेंट ही इस शो को खास बनाएगा।
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ ने चखा लंगड़ा आम और बनारसी पान, भीषण तपिश में भी उमड़ा आस्था का समंदर
वाराणसी में होने वाले एयर शो में राफेल समेत 50 से अधिक विमान ताकत दिखाएंगे। इनमें ट्विन सीटर तेजस, सी-295, रुद्रा हेलीकॉप्टर, डकोटा आदि जैसे विमानों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इन्हीं में से सूर्य किरण के 9 एयरक्राफ्ट भी होंगे जो शो के 5 दिन पहले वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अभ्यास करेंगे।