मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नमो घाट के साथ आसपास के घाटों पर भी बड़ी भीड़ पहुंच सकती है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, वीआईपी-वीवीआईपी क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पार्किंग और यातायात की एकीकृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गंगा का जलस्तर अब घट रहा है। 24 घंटे में 20 से 30 सेंटीमीटर तक जलस्तर में गिरावट देखने को मिल रही है।
शनिवार रात 9 बजे तक जलस्तर 66.84 मीटर दर्ज किया गया। पानी भले ही घट रहा है, लेकिन घाट पर दुश्वारियां बरकरार हैं। पानी पूरी तरह उतरने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है। एयर शो के लिए घाटों को तैयार करने के लिए नगर निगम की ओर से 15 अक्तूबर के लक्ष्य को पाने के लिए सिर्फ 11 दिन बचेंगे।