फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो: काशी में 79 अस्थायी थाने, तीन ग्रीन कॉरिडोर, 4 ट्रैफिक प्लान; शो देखने के लिए 10 ब्लॉक बनाए गए

Sun, 18 Oct 2026 10:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर शो के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 79 अस्थायी थाने बनाए जाएंगे। प्रत्येक थाने पर एक दरोगा और चार सिपाही तैनात रहेंगे। यातायात सुचारु रखने के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर और चार ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। एयर शो देखने आने वाले लोगों के लिए 10 ब्लॉक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 9
मेगा एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एयर शो के लिए शहर और घाट क्षेत्रों में 79 अस्थायी पुलिस थाने बनाए गए हैं। 48 थाने नगर क्षेत्र और 31 अस्थायी घाट थाने शामिल हैं। हर थाने पर एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों की तैनाती की गई है। 3 ग्रीन कॉरिडोर और 4 ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। 

नमो घाट से दो किलोमीटर दूर वरुणा नदी के किनारे सरायमोहन घाट से खाकी कुटी बाबा मंदिर घाट तक 10 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
नमो घाट पर बने टेंट। - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर छतों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर नजर रखेंगे। दर्शकों को सही रास्ता बताने और सहायता उपलब्ध कराने के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला दर्शकों की सुरक्षा के लिए हर दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डोमरी क्षेत्र में भी बेहतर दृश्यता वाले स्थल विकसित किए जा रहे हैं। 

शहर से आने वाले दर्शकों के लिए गंगा के इस पार और बाहरी जिलों से आने वालों के लिए रामनगर-पड़ाव की ओर पार्किंग और दर्शक स्थलों की व्यवस्था की गई है। चार अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। इनमें आंतरिक और बाहरी यातायात के लिए अलग-अलग डायवर्जन, बैरियर और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
नमो घाट के किनारे हो रही आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला
आपात स्थिति में एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सर सुंदरलाल अस्पताल, शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत प्रमुख अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट से सूचनाओं पर कार्रवाई को कहा गया है। पुलिसकर्मी दर्शकों को ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर संबोधित करेंगे। 

4 of 9
इस टेंट में ठहरेंगे अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
नौ हॉक विमानों से तिरंगे के रंगों से सजेगा आसमान
वाराणसी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) 24 अक्तूबर को नमो घाट पर नौ विमानों के साथ शानदार हवाई प्रदर्शन करेगी। 94वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना प्रदर्शन-2026 के तहत टीम आसमान में रोमांच भरेगी। नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ विभिन्न हवाई संरचनाएं बनाएंगे। विमानों के पीछे निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें आसमान को तिरंगे के रंगों से सजा देंगी। 

विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि प्रदर्शन में वाराणसी के लोगों को भारतीय वायुसेना की सटीकता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन राष्ट्र की सेवा में वायुसेना की गौरवशाली परंपरा का उत्सव भी होगा। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। 2026 में वायुसेना अपनी सेवा के 94 वर्ष पूरे कर रही है। इन वर्षों में वायुसेना ने आधुनिक एयरोस्पेस शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 
विज्ञापन

5 of 9
नमो घाट पर एयर शो के लिए आए सेना के ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक होगा सुंदरीकरण
वाराणसी। एयर शो को ध्यान में रखकर वीडीए की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक सुंदरीकरण कराया जा रहा है। लाइटिंग, ग्रीनरी और पेंटिंग से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। 27 किमी की दूरी में डिवाइडर से लेकर दीवारों तक को रंगने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रमुख चौराहों के साज-सज्जा व स्वरूप को बदलने का कार्य किया जा रहा है। चौराहों पर पौधे, फव्वारे सतरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। कचहरी अंबेडकर चौराहा, गिलट बाजार, पांडेपुर, गोलघर के चौराहों पर काम शुरू किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट के बीच डिवाइडरों पर पौधे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
नमो घाट पर जाने के लिए बनाया जा रहा एक और रास्ता। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था : एयर शो  के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने शनिवार को चंदौली में पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पचफेड़वा एसआरवीएस कॉलेज में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गई। एयर शो में आने वाले दर्शकों की भीड़ को देख डीआईजी ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

7 of 9
साफ होगी नमो घाट के किनारे की गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
बनारस में उद्योगों के लिए निवेश के द्वार खोलेगी अरविंद लिमिटेड, 25 को पीएम करेंगे उद्घाटन : राजातालाब में अंडरगारमेंट्स बनाने वाली गुजरात की कंपनी अरविंद लिमिटेड, सूरत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए बनारस में निवेश के द्वार खोलेगी। उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीबीसी-5 के माध्यम से गुजरात की पांच कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है। लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार इस संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन आगामी 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उपायुक्त, उद्योग, अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि आधुनिक क्लस्टर के विस्तार से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्तमान में 300 कुशल और अर्धकुशल कर्मचारी कार्य में जुटे हैं। 

8 of 9
एयर शो के लिए बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए होंगी सावन जैसी व्यवस्थाएं : एयर शो के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए सावन जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। भीड़ प्रबंधन के लिए ही विशेष व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया। ये फैसला मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग और सीआरपीएफ की बैठक में अधिकारियों ने लिया है। निर्देश दिया कि दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, सुचारु आवागमन और सुलभ दर्शन के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
एयर शो के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा सेना का तेजस विमान। - फोटो : संवाद
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को समन्वय बैठक हुई। सीईओ ने कहा कि श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों का संचालन ठीक से होगा। जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। विभागों के  बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें