फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एयर शो: नमो घाट पर 5600 मेहमानों के लिए अलग रास्ते, अस्थायी एटीसी टावर; आसमान में दिखेगा रोमांच

Sun, 11 Oct 2026 06:49 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस क्रम में नमो घाट पर 5600 मेहमानों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। वहीं अस्थायी एटीसी टावर भी बन रहा है।
विज्ञापन
नमो घाट पर एयर शो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को मेगा एयर शो की तैयारियां जोरों पर हैं। घाट पर बुलडोजर चलाकर खोदाई और मिट्टी हटाने का काम कराया जा रहा है। मेहमानों के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। एयरक्राफ्ट से संपर्क और कंट्रोल बनाए रखने के लिए अस्थाई एटीसी टावर का निर्माण भी कराया जाएगा। शनिवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने स्थलीय व एयरफोर्स के अधिकारियों ने हवाई निरीक्षण किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को देख वसंता कॉलेज परिसर से हेलीपैड की ओर जाने वाले पक्के रास्ते का निर्माण पूरा हो चुका है। नमो घाट फेज-2 के पास बुलडोजर से खुदाई कराकर मिट्टी हटाई जा रही है, मिट्टी हटाने के बाद दूसरे रास्ते को तैयार किया जाएगा। 

मेहमानों की आवाजाही को सामान्य दर्शकों के रास्ते से अलग रखने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन और देश के कोने-कोन से शामिल होने वाले 5600 मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अस्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के लिए निर्माण भी शुरू हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने नमो घाट से गाय घाट तक स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं, वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने आसमान से घाट और आसपास के क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर तैयारियों का जायजा लिया।

Trending Videos

नमो घाट पर उड़ा सेना का चॉपर, देखी गंगा की चौड़ाई
शनिवार दोपहर वायु सेना का हेलीकॉप्टर नमो घाट और आसपास के इलाकों के ऊपर मंडराता रहा। हवाई सर्वे के दौरान घाट की दृश्यता, अलग-अलग स्थानों से गंगा की चौड़ाई और डोमरी की ओर फैली रेती की स्थिति का आकलन किया गया।

हेलीपैड कराया खाली, फेज-थ्री में बन रही कैनोपी
बाढ़ का पानी कम होने के बाद शनिवार को नमो घाट के फेस-थ्री हेलीपैड को खाली कराया गया। अब तक नमो घाट पर चलने वाली टॉय ट्रेन सहित अन्य गाड़ियां खड़ी की जा रही थीं। एयर शो की तैयारियों के मद्देनजर वाहनों को हटाकर हेलीपैड को इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, फेज-थ्री के प्रवेश वाले हिस्से में रेलिंग के किनारे कैनोपी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

नमो घाट से गाय घाट तक पैदल निरीक्षण
पुलिस अधिकारियों ने नमो घाट से गाय घाट तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर लोगों के बैठने की संभावित जगहों और उनके आने-जाने के रास्तों को चिह्नित किया गया। हालांकि, बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने के कारण गंगा किनारे के कई घाटों को जोड़ने वाले रास्ते अब भी पानी में डूबे हैं। ऐसे में दर्शकों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए रास्तों की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें