फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो: 11 से दो बजे के बीच राजघाट पुल बंद, नहीं होगी पैदल आवाजाही; पुलिस कमिश्नरेट की अभेद्य सुरक्षा

Thu, 22 Oct 2026 10:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर शो के आयोजन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की अभेद्य सुरक्षा और यातायात योजना के तहत सामनेघाट-रामनगर पुल पर तीन और चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन
नमो घाट पर एयर शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर शो के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मालवाहक वाहनों, रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन शहर के अंदर नहीं होगा। रिंग रोड से ही सभी वाहनों को गुजारा जाएगा। पड़ाव से नमो घाट के बीच राजघाट पुल पर पैदल आवाजाही भी नहीं होगी। सामनेघाट-रामनगर पुल पर पैदल और दोपहिया वाहनों को छूट है। रिंगरोड-3 संदहा-पंचफेड़वा स्थित गंगा पुल और विश्वसुंदरी पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच एयर शो होना है। उस दौरान राजघाट पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित होगी। शो खत्म होने के बाद ही लगों का आवागमन होगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया, लक्सा से रामापुरा, अस्सी से रविदास घाट समेत 10 प्रमुख मार्गों को केवल पैदल यात्रियों के लिए निर्धारित किया गया है।

लहुराबीर से बेनिया तिराहे, पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे तक, बहादुरपुर रोड से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक, पड़ाव से सूजाबाद से राजघाट पुल, नमो घाट की तरफ, ब्राॅडवे होटल रविंद्रपुरी से अग्रवाल तिराहा और सोनारपुरा से गोदौलिया तक पैदल आवाजाही होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्किंग और होल्डिंग एरिया
ब्लॉक ए के तहत शहर क्षेत्र में 30 प्रमुख पार्किंग स्थल (जैसे- बेनियाबाग, गोदौलिया मल्टीलेवल, कटिंग मेमोराइज, बीएचयू कैम्पस, काशी विद्यापीठ आदि) बनाए गए हैं। इसके अलावा दुर्गा मंदिर (रामनगर), लंका मैदान, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय और बीएचयू में होल्डिंग एरिया बनाए गए।

दर्शकों के लिए 4 प्रमुख ब्लॉक
ब्लॉक ए (राजघाट से अस्सी घाट) :
3 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल, क्षमता 3 लाख लोग
ब्लॉक बी (तथागत घाट, रामघाट, जयविनायक घाट आदि) : क्षमता 3 लाख लोग
ब्लॉक सी-1 (बहादुरपुर घाट से डोमरी घाट) : क्षमता 3 लाख लोग
ब्लॉक सी-2 (डोमरी से कोदोपुर) : 11 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल, क्षमता 11 लाख लोग

छावनी में तब्दील हुआ नमो घाट, घाट किनारे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल और केंद्रीय एजेंसियों की तैनाती की गई है। 11900 से अधिक अधिकारी और जवान मुस्तैद रहेंगे। 16 एसपी, 16 एडिशनल एसपी, 50 सीओ और 160 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। पीएसी (17 कंपनियां), पीएसी बाढ़ राहत (3 कंपनियां), आरएएफ (5 कंपनियां), एनडीआरएफ (3 टीमें), एसडीआरएफ (2 टीमें) और एटीएस (3 टीमें) तैनात रहेंगी। 180 जल पुलिसकर्मी और 1500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए संपूर्ण क्षेत्र को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटा गया है। घाट क्षेत्र में वाराणसी की ओर 8 जोन व 12 सेक्टर और रामनगर, चंदौली की ओर 4 जोन व 8 सेक्टर बनाए गए हैं। नगर क्षेत्र में कुल 20 जोन और 30 सेक्टर रहेंगे। कुल 32 ज़ोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर है।

नो-ड्रोन जोन और आधुनिक निगरानी व्यवस्था
  • एयर शो की संवेदनशीलता को देखते हुए घाटों के दोनों तरफ पांच किलोमीटर के दायरे में अनधिकृत ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध (नो-ड्रोन जोन) रहेगा। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
  • पूरे घाट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड त्रिनेत्र सेंट्रल कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगी, जिससे भीड़ के घनत्व और संदिग्ध गतिविधियों पर सीधी निगरानी रखी जाएगी।
  • 25 वॉच टावर, डुमरी-सत्ती घाट व आदिकेशव-दशाश्वमेध घाट तक 5.5 किमी लंबी डबल बैरिकेडिंग, नमो घाट पर लगेज स्कैनर, प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी, एचएचएमडी चेकिंग और बीडीडी स्क्वाड व डॉग स्क्वाड की तैनाती की गई है।

ग्रीन कॉरिडोर
  • आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर निर्धारित किए गए हैं। नमो घाट, राजघाट से कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल, दशाश्वमेध-अस्सी घाट से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर व हेरिटेज अस्पताल, रामनगर क्षेत्र से लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल है।
  • अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मिर्जापुर से बड़े वाहनों का संचालन वाया औराई भदोही से होगा। एंबुलेंस, चार पहिया वाहन, टेम्पो ट्रेवलर समेत आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन का शहर में संचालन होता रहेगा।

यहां से होगा सिटी बसों का संचालन
सिटी बस संचालन संदहा वाया रिंग रोड आजमगढ़ अंडरपास से हरहुआ से गिलट बाजार से सेंट्रल जेल से फुलवरिया से लहरतारा चौराहा से भिखारीपुर से नरिया से बीएचयू तक व सेंट्रल जेल से आंबेडकर प्रतिमा से मिंट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन तक। जगतपुर डिग्री कॉलेज से चांदपुर चौराहा से लहरतारा चौराहा से कैंट अंडरब्रिज से कैंट रेलवे स्टेशन से चौकाघाट से सिटी स्टेशन से गोलगड्डा से लाट भैरव अंडरपास से यू-टर्न लेकर वापस कैंट बस स्टेशन तक।

ऑटो और ई-रिक्शा संचालन
संदहा से आशापुर से कालीमाता मंदिर से पांडेयपुर चौराहा से लमही से आजमगढ़ अंडरपास तक आवागमन होगा। हरहुआ से गिलट बाजार से सेंट्रल जेल से इमलिया घाट से छावनी से कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं 9 से। इसी मार्ग से वापस हरहुआ तक। टीएफसी से भोजूबीर से जेपी मेहता से आंबेडकर चौराहे से मिंट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं 9 से शारदा मोटर ट्रेनिंग से नेहरू पार्क से आशियाना से आंबेडकर चौराहा से वापस। कैंट रेलवे स्टेशन से कैंसर हॉस्पिटल से सनबीम लहरतारा से महमूरगंज चौकी से मंडुवाडीह से ककरमत्ता से भिखारीपुर से नरिया से करौंदी से चितईपुर से भिखारीपुर तक। कैंट रेलवे स्टेशन से धर्मशाला से सब्जी मंडी से साजन तिराहा से मलदहिया से धर्मशाला तक। लहरतारा सनबीम से इन्द्रप्रस्थ कम्यूनिटी हॉल से नगर निगम चौकी से भारत सेवाश्रम चौराहा से साजन तिराहा तक। महमूरगंज पुलिस चौकी से आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा से साजन तिराहा तक।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का बदला रूट, शहर में प्रतिबंधित
काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन से संचालित होने वाली रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। सभी प्राइवेट, सरकारी बसों का संचालन वाया रिंग रोड एवं एनएच 19 से होगा। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर से रिंग रोड हरहुआ, बावनबीघा, संदहा अण्डरपास, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर भदोही, ठिकाना ढाबा, मोहनसराय परमपुर सजोई अंडरपास से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें