फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान: एयर शो में पहली बार शामिल होगा आईएल 78, उड़ान भरेंगे 100 विमान

Thu, 22 Oct 2026 09:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आज से तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले 2026 का आगाज हो रहा है। इसमें राफेल और सुखोई की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठेगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। 
विज्ञापन
वाराणसी में एयर शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंग्स ओवर गंगेज की थीम पर वायु सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले 2026 आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए बुधवार को गंगा के ऊपर अभ्यास किया गया। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने मैन्यूवर दिखाए। राफेल और सुखोई की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा। 

विज्ञापन


इससे पहले छावनी स्थित भारतीय वायु सेना के एयरबेस में मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में वायुसेना के एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने एयर शो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

वायु सेना के ग्रुप कैप्टन पारिजात सौरभ ने बताया कि एयर शो तीन दिन एक ही समय पर दो भाग में होगा। सुबह 11:40 से 12:30 बजे और दोपहर 1:30 से 2 बजे तक शो दिखाया जाएगा। सभी फॉर्मेशन, विमानों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से नमो घाट पर एयर शो में शामिल होंगे। सड़क पर यातायात शून्य रहेगा। वहीं, मंडलायुक्त ने प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 

Trending Videos

नौसैनिक अड्डा अरक्कोणम से भी उड़ान भरेंगे विमान 
नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने जा रहे भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन-2026 में 100 विमान हिस्सा लेंगे। कैलाश, त्रिलोचन, नटराज और विश्वनाथ आदि जैसे 25 फॉर्मेशन के जरिये वायु एवं अंतरिक्ष शक्ति, आधुनिक युद्धक क्षमता और तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की झलक दिखाएगी।  
विज्ञापन

  • भारतीय वायुसेना के राष्ट्रसेवा में 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शन की थीम विंग्स ओवर गंगेज रखी गई है। काशी के आसमान में भले ही ये लड़ाकू विमान एक साथ नजर आएं, लेकिन इसके लिए ये देश के 12 अलग-अलग एयरबेस से उड़ान भरेंगे। नौसैनिक अड्डा अरक्कोणम भी शामिल है। यह एयर शो काशी के नमो से अस्सी घाट तक दिखाई देगा।
  • हवाई प्रदर्शन में फॉर्मेशन को काशी और गंगा सहित धार्मिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान से जुड़े नाम दिए गए हैं। हर फॉर्मेशन की अपनी अलग विशेषता होगी। इसमें काशी, वरुणा, केदार, हनुमान, ओंकार, रुद्र, भागीरथी, त्रिदेव, अलकनंदा, भैरव, कैलाश, त्रिलोचन, नटराज, महादेव, विश्वनाथ, पशुपति, नीलकंठ, प्रचंड, एससीए तेजस और दशअश्व शामिल हैं। इनका फॉर्मेशन इस एयर शो को खास बनाएगा।
  • हवाई प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर बेड़े से एलसीएच, चिनूक, एएलएच मार्क श्री, एएलएच मार्क 4, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 शामिल होंगे। परिवहन एवं अन्य सहायक विमानों में सी-295, सी-17, सी-130, एईडब्ल्यूएंडसी, आईएल-78, एएन-32 और पी-8आई भाग लेंगे। लड़ाकू विमानों में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें