पड़ाव के डोमरी में एयर शो के लिए लगाया गया टेंट। संवाद
सारंग टीम की महिला पायलट में स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर निदर्शना और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अकाशिया हैं। अंकिता दो साल से सारंग टीम का हिस्सा हैं। बहरीन, सिंगापुर और इजिप्ट में भी इन्होंने सारंग टीम का हिस्सा रहते हुए करतब दिखाए हैं।
एयर शो के लिए नमो घाट पर बना वाॅच टावर।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, निदर्शना 1.8 साल से टीम का हिस्सा हैं। सारंग 5 बतौर उड़ान भरती हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अकाशिया एक साल से इस टीम में हैं। भारत में पहले भी ये कई एयर डिस्पले का हिस्सा रह चुकी हैं। सारंग दुनिया की अलग-अलग वायु सेना में सबसे खास एयरोबेटिक टीम है।
वाराणसी में एयर शो की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
यह दुनिया की अकेली 5 हेलिकॉप्टर वाली डिस्प्ले टीम है। सारंग का काम एयर शो के अलावा आपदा राहत और मानवीय सहायता के लिए होता है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी। इसका बेस तमिलनाडु में है। पहले इसमें हेलिकॉप्टर की संख्या 4 थी। 2003 में 5 हो गई। 2015 में स्क्वाड्रन लीडर दीपिका मिश्रा इस टीम का बतौर महिला पहली बार हिस्सा बनीं।
मेगा एयर शो की चल रही तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट पर एयर शो होगा। प्रयागराज में संगम और गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र के बाद संभवत: यह तीसरा मौका होगा जब किसी नदी के ऊपर यह एयर शो होने जा रहा है।
वाराणसी में सेना के विमान दिखा रहे करतब।
- फोटो : संवाद
एयर शो में शामिल होने वाले सूर्यकिरन विमान चलाने वाले नौ में से पांच पायलट उत्तर प्रदेश से हैं। इसमें 9 एयरक्राफ्ट हॉक एमके 132 हैं जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने बनाए हैं। काशी के आसमान में ये एयरक्राफ्ट केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं के साथ प्रदर्शन करेंगे।