फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: पांच विमान हुए रद्द तो दो ट्रेनें हुईं निरस्त, ठंड से परेशान हुए लोग

Mon, 30 Dec 2019 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते विमान यात्रियों के साथ ही रेल यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी पांच उड़ाने निरस्त करनी पड़ीं, तो वहीं दो ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ा। दिल्ली और बैंकॉक से आने वाले विमान दो घंटे देरी से पहुंचे। दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट आने वाला विमान 6ई906, बैंकॉक से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 98 दो-दो घंटे देरी से पहुंचा। विमानन कंपनियों की ओर से यात्रियों को एसएमएस कर सुझाव दिया गया है कि विमानों की स्थिति चेक करने के बाद ही यात्रा के लिए घर से निकलें।

विज्ञापन


पंजाब मेल व किसान एक्सप्रेस निरस्त
कोहरे के चलते ट्रेनों का समय भी पटरी से उतर गया है। रविवार को किसान एक्सप्रेस और पंजाब मेल निरस्त कर दी गईं। लिहाजा यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों में बगैर आरक्षण सफर करना पड़ा। वहीं, आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय दो से आठ घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।

इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरुधर एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 6 घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस एक घंटा, पटना-इंदौर सवा तीन घंटे देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची। मंडुवाडीह से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उड़ाने की गईं निरस्त
1- 6ई 7714 और 6ई 7725 कोलकाता से वाराणसी और गया
2- 6ई 713 और 6ई 711, कोलकाता से वाराणसी और मुंबई
3- 6ई 897और 6ई 144, बंगलुरू-वाराणसी-बंगलुरू
4-  6ई 7715और 6ई 7716, गया-वाराणसी-गया
5- 6ई 712और 6ई 716 - मुंबई से वाराणसी और कोलकाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें