छठ के दौरान पिछले तीन वर्षों में हवा की गुणवत्ता बेहतर रहने और इस बार खराब स्थिति होने से मौसमी प्रदूषण की चुनौती सामने आई है। त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ती है। ऐसे में घाटों और प्रमुख मार्गों के आसपास धूल नियंत्रण, वाहनों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक और कचरा जलाने की घटनाओं पर निगरानी जैसे उपाय जरूरी हैं।
छठ के पहले अर्घ्य पर वाराणसी का एक्यूआई
- वर्ष - अर्घ्य की तारीख - एक्यूआई - श्रेणी
- 2023 - 19 नवंबर - 70 - संतोषजनक
- 2024 - 7 नवंबर - 70 - संतोषजनक
- 2025 - 27 अक्तूबी - 98 - संतोषजनक
रविवार को वाराणसी में एक्यूआई
- क्षेत्र का नाम - एक्यूआई - श्रेणी
- अर्दली बाजार - 210 - गंभीर
- भोलूपुर - 241 - गंभीर
- बीएचयू - 187 - खराब
- मलदहिया - 260 - गंभीर
नोट : आंकड़े समीर एप के हैं
दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण शहर का एक्यूआई खराब हुआ था। तब से लेकर अब तक लगातार स्थिति खराब भी रही है। अभी भी सुधार नहीं हुआ। छठ के बाद सुधार की उम्मीद है। -प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, मौसम वैज्ञानिक