फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर सांसों पर संकट: खराब रही वाराणसी शहर की हवा, एक्यूआई 260 पहुंचा; मलदहिया सबसे प्रदूषित

Mon, 16 Nov 2026 02:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में छठ पर खराब शहर की हवा रही। इस दौरान मलदहिया, भेलूपुर और अर्दली बाजार में सबसे खराब स्थिति रही। पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे खराब स्थिति इस बार छठ में रही। 
विज्ञापन
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा पर इस बार शहर की बीते तीन वर्षों की तुलना में सबसे खराब रही। रविवार को शहर का एक्यूआई 260 रहा। इसमें सबसे खराब स्थिति मलदहिया, भेलूपुर और अर्दली बाजार की रही। पिछले तीन वर्षों में छठ के दौरान वाराणसी के एक्यूआई की तुलना करें तो सबसे खराब स्थिति इस बार है। पिछले दो वर्षों में छठ पर हवा की गुणवत्ता अच्छी और मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


पिछले वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो इस बार छठ के दौरान प्रदूषण का स्तर अलग तस्वीर दिखा रहा है। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में छठ के आसपास हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही थी। उस दौरान एक्यूआई अच्छी और मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके विपरीत इस साल नवंबर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ शहर के कई इलाकों में हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। 

शहर के मलदहिया और भेलूपुर में एक्यूआई 230 से ऊपर पहुंचना इस बात का संकेत है कि शहर के व्यस्त और रिहायशी इलाकों में प्रदूषण का दबाव अधिक है। हालांकि, एक्यूआई में आई गिरावट के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़क की धूल, निर्माण कार्य, कचरा जलाने की घटनाएं और मौसम की परिस्थितियां हैं। ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने पर प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छठ के दौरान पिछले तीन वर्षों में हवा की गुणवत्ता बेहतर रहने और इस बार खराब स्थिति होने से मौसमी प्रदूषण की चुनौती सामने आई है। त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ती है। ऐसे में घाटों और प्रमुख मार्गों के आसपास धूल नियंत्रण, वाहनों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक और कचरा जलाने की घटनाओं पर निगरानी जैसे उपाय जरूरी हैं।

छठ के पहले अर्घ्य पर वाराणसी का एक्यूआई
  • वर्ष - अर्घ्य की तारीख - एक्यूआई - श्रेणी
  • 2023 - 19 नवंबर - 70 - संतोषजनक
  • 2024 - 7 नवंबर - 70 - संतोषजनक
  • 2025 - 27 अक्तूबी - 98 - संतोषजनक
 
रविवार को वाराणसी में एक्यूआई
  • क्षेत्र का नाम - एक्यूआई - श्रेणी
  • अर्दली बाजार - 210 - गंभीर
  • भोलूपुर - 241 - गंभीर
  • बीएचयू - 187 - खराब
  • मलदहिया - 260 - गंभीर
नोट : आंकड़े समीर एप के हैं
 
दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण शहर का एक्यूआई खराब हुआ था। तब से लेकर अब तक लगातार स्थिति खराब भी रही है। अभी भी सुधार नहीं हुआ। छठ के बाद सुधार की उम्मीद है। -प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें