मंगलवार को शारजाह से आने वाली दोनों फ्लाइट्स, आईएक्स-184 और आईएक्स-186 से सभी यात्रियों का सामान आ गया। ज्यादातर यात्रियों का सामान उनके घर भेज दिया गया, वहीं कुछ का सामान बुधवार को भेजा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि बीते 3–4 दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराज़गी है।
पीक सीजन होने के चलते इन दिनों शारजाह-वाराणसी रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसी वजह से शारजाह से वाराणसी के बीच दो विमानों का नियमित आवागमन किया जा रहा है, बावजूद इसके एयरलाइन लगेज मैनेजमेंट को सुचारू रूप से करने में संघर्ष कर रही है। यात्री लगातार एयरलाइन काउंटर पर संपर्क कर अपना बैग जल्द उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।