फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : वायुसेना का अग्निवीर गिरफ्तार... शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप; कोर्ट में पेश हुआ आरोपी

Wed, 18 Dec 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी के खिलाफ एससी/ एसटी और धमकी का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी के कोर्ट में पेश किया गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एससी/ एसटी और धमकी मामले में 44 स्क्वाड्रन चंड़ीगढ़ में तैनात वायुसेना के अग्निवीर आरोपी को जंसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ (सरायकाजी) भटौली निवासी आदित्य पाल के रूप में हुई है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और शादी के बात पर वादे से मुकर गया।

पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। वायुसेना में अग्निवीर के तौर पर तैनात आरोपी आदित्य पाल को 16 दिसंबर को 44 स्क्वाड्रन चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया। 48 घंटे का चंडीगढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे वाराणसी के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में जंसा थाने से एसआई अजय कुमार और देवेन्द्र यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें