फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में 11 पुलिसकर्मी निलंबित : SP ने लिया एक्शन, प्रपत्र रजिस्टर खोलते ही उड़े होश; लगा डाली क्लास

Wed, 18 Dec 2024 09:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रपत्र रजिस्टर से आवेदकों के नाम ही गायब थे। एसपी ने बताया कि पुलिस की स्वच्छ और प्रभावी छवि बनाना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
जाैनपुर में एसपी ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने बीती रात विभिन्न थानों के 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। जिले के विभिन्न थानों का प्रपत्र रजिस्टर मंगवाया, जिससे आवेदकों से मोबाइल से फीडबैक लिया जा सके। इसमें आवेदकों का मोबाइल नंबर अंकित नहीं था।

विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि जान-बूझकर आवेदकों का नंबर अंकित नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार निर्देश दिए गए हैं, जो लापरवाही और उदासीनता का परिचायक है।

इनमें जफराबाद थाने के मुख्य आरक्षी अजय तिवारी, लाइन बाजार थाना के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, कोतवाली के मुख्य आरक्षी मिथिलेश कुमार सिंह, मीरगंज थाने के मुख्य आरक्षी रमेश सिंह, चंदवक के आरक्षी पवन साहनी, सिकरारा थाने के आरक्षी अभय यादव, तेजीबाजार आरक्षी सत्यम सिंह, बक्शा के कनिष्ठ आरक्षी विकास गुप्ता, केराकत के आरक्षी अजीत कुमार, गौराबादशाहपुर के आरक्षी रोहन कुमार, पंवारा के आरक्षी संदीप कुमार पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की स्वच्छ और प्रभावी छवि बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें