फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवाताल में हवाई फायरिंग, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हवाई फायरिंग हुई। घटना की सूचना पर सीओ नरेश कुमार, कोतवाल कुमुद शेखर सिंह और चौकी प्रभारी एससी यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। मामले छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बड़राव ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित महिला प्रत्याशी के समर्थक पीवाताल गांव से वापस आ रहे थे। रास्ते में सामने से उसी गांव के हिमांशु सिंह अपने वाहन से आ पहुंचे। दोनों वाहनों के आमने सामने होते ही दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीछे हटने पर जोर देने लगे। बात इतनी बढ़ी कि की एक पक्ष हवाई फायरिंग करने लगा। हिमांशु सिंह ने सदर कोतवाली निवासी अनिल यादव, उसरी बुजुर्ग निवासी शासकीय कर्मचारी आद्याशंकर मिश्रा एवं पीवाताल के रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, लोरिक यादव एवं राजू यादव सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, इस घटना को ब्लॉक प्रमुख पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच वर्चस्व की जंग से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।आद्या शंकर मिश्र ने बताया कि मेरी पत्नी ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी है। इसी रंजिश को लेकर मुझे परेशान करने को लेकर सत्ता पक्ष के दबाव पर मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कोतवाल कुलशेकर सिंह का कहना है कि वाहन को ओवरटेक करने को लेकर भी विवाद में फायरिंग हुई है कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें