161 में से 88 पेटेंट, 2026 का नया रिकॉर्ड
आईआईटी बीएचयू में डीन रिसर्च प्रो. राजेश कुमार के मुताबिक संस्थान में इस साल कुल 161 पेटेंट फाइल किए गए जिसमें से रिकॉर्ड 88 पेटेंट पाने वाले 69 वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को सम्मानित किया जाएगा। ये पेटेंट एक साल का नया रिकॉर्ड है। आयोजनकर्ता और बायो मेडिकल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रदीप पाइक ने कहा कि कई शानदार छात्र मिलते हैं। बीएचयू के अलग-अलग विभागों के साथ हम लोग लैब में एआई आधारित थेरेपी और इनोवेशन कर रहे हैं। हम लोग आग पर भी काबू करने के लिए फायर मैनेजमेंट पर भी काम करेंगे। बायो केमिकल इंजीनियरिंग और आयोजक मंडल की डॉ. आभा मिश्रा ने कहा कि हम राष्ट्रीय महत्व की चीजों को अपने रिसर्च में शामिल करने जा रहे हैं। आयोजन मंडल में शामिल डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छ तकनीक, हाईटेक कंप्यूटिंग, इंटेलीजेंट सिस्टम, रक्षा तकनीक, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, निवेशकों आदि की थीमेटिक प्रदर्शनी देखेगी।
स्टार्टअप निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे पिच डेक
चयनित स्टार्टअप्स निवेशकों और नवाचार इको सिस्टम के सामने अपने पिच डेक प्रस्तुत करेंगे। इससे उन्हें वित्तीय सहयोग मिलेगा। पिच सेशन के प्रदर्शन के आधार पर इन्क्यूबेटेड चयनित स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग दी जाएगी। प्रदर्शनी की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए एक स्टॉल रिव्यू कमेटी का गठन किया गया है। स्टॉलों की प्रस्तुति, इनोवेशन, प्रभाव और सहभागिता का मूल्यांकन करेगी। इस समीक्षा प्रक्रिया में स्टार्टअप्स, उत्कृष्टता केंद्र, शैक्षणिक विभाग और उद्योगों सहित सभी श्रेणियों के प्रदर्शनी स्टॉल भाग लेंगे। समिति की अनुशंसा के आधार पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को बेस्ट स्टॉल प्रशंसा अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
विद्यार्थियों, प्रोफेसरों, पूर्व छात्रों, उद्योग और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। रिसर्च, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के बढ़ते योगदान को दिखाएगा। - प्रो. अमित पात्रा, निदेशक