खेप पहुंचाने पर 50 हजार और बिक्री पर मिलता है दो प्रतिशत कमिशन
शराब तस्करी में अच्छा कमीशन का लालच ट्रक चालकों को इस धंधे में खींच रही है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस और अन्य एजेंसियों की नजर से बचने के लिए ट्रक के डाले में लोहे का गुप्त केबिन बनाकर उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भर दिया गया था। इससे शराब की गंध और आवाज बाहर न जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेप पहुंचाने के एवज में उन्हें 50 हजार रुपये तथा बिक्री पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था।
जून माह में तीसरी बार पकड़ी गई शराब की खेप
चंदौली पुलिस ने जून माह में लगातार तीसरी बार शराब की खेप बरामद की है। अभी 24 जून को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मिल्कीपुर ताहिरपुर के पास से एक ट्रक से 925 लीटर शराबब बबरामद की थी। इसे आलू की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की की 2.31 करोड़ बताई गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके पहले 23 जून को सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर तिराहा के पास से एक पिकअप से 618 लटर शराब बरामद की थी। इसमें दो तस्कर भी पकड़े गए। इसके पूर्व 24 को ही पुलिस ने मसालों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे 505 किलो गांजा भी बरामद किया गया। गांजा ओड़िशा से पूर्वांचल जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत 1.25 करोड़ बताई गई।