फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अहिल्याबाई होलकर ने करवाया प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुर्ननिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने उन सभी प्रमुख मंदिरों का पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्धार करवाया जिन्हें इतिहास में क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन

लोकमाता रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर संस्कृति मंत्रालय और महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान की ओर से शिक्षाशास्त्र संकाय में आयोजित संगोष्ठी में राज्यमंत्री ने कहा कि काशी विद्यापीठ ऐसी पहली संस्था है, जिसने काशी विश्वनाथ मंदिर के नवजीवन और विकास की बात प्रमुखता से उठाई। महान वह नहीं जो मंदिरों को तोड़े, बल्कि महान वह है जो उनका पुनर्निर्माण कर समाज को नई दिशा प्रदान करे। अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि जब देश का समाज भय और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, तब अहिल्या बाई होल्कर ने अपने नेतृत्व से समाज में आशा, विश्वास और पुनर्निर्माण की भावना जगाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्यकला विभाग की आकांक्षा ने गणेश एवं शिव वंदना की भक्तिमय प्रस्तुति दी। उन्होंने माता अहिल्या बाई की जीवनी पर आधारित संगीतमय नृत्य प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अतिथियों का स्वागत पं. दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के निदेशक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, विषय प्रवर्तन बिंदेश्वरी दुबे, संचालन अंजना झा और धन्यवाद ज्ञापन पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें