फोटो----------
किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का प्रथम लक्ष्य
क्रासर
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सब्जी उत्पादन में महिलाओं के योगदान को सराहा
आज बाबा का दर्शन पूजन कर कृषि विभाग के अधिकारियों संग करेंगे बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
राजातालाब। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रथम लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है। सब्जी वैज्ञानिकों से कहा कि वे ऐसी प्रजातियां विकसित करें जो कम समय में गुणवत्तायुक्त उत्पादन दें। उन्होंने सब्जी उत्पादन में महिलाओं के योगदान को सराहा।
कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती की तरफ मोड़ने पर जोर दिया। कहा कि इस काम में देश के कृषि शोध संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से अन्वेषण कार्यक्रम में और तेजी लाने को कहा।
कहा की कृषि वैज्ञानिकों ने नई प्रजातियों के विकास से देश को अन्न, सब्जी, फल उत्पादन में आत्मनिर्भर बना दिया है। अब भी कई क्षेत्रों में हमें गुणवत्ता प्राप्त करने, उत्पादन में वृद्धि करने की आवश्यकता है। कृषि मंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए अफ्रीकी देश के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश सिंह ने संस्था द्वारा विकसित कई प्रजातियों के बारे में बताया। इस दौरान अफ्रीकी देशों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रतिभागी क्षेत्रीय किसान व संस्थान के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्त्रस्म का संचालन नीरज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ पीएम सिंह ने किया। कृषि मंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। सोमवार की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से कृषि विभाग के अधिकारियों संग बैठक करेंगे।