कृषि मंत्री ने कहा कि वाराणसी मंडल में 350 करोड़ की लागत से 15 कृषि केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत एक ही भवन में किसानों को प्रशिक्षण और संगोष्ठी करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कृषि उत्पादन में और भी कीर्तिमान स्थापित होंगे।
वाराणसी में पांच, चंदौली में तीन, गाजीपुर में पांच और जौनपुर में पांच केंद्रों के निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसमें वाराणसी के चांदपुर और जंसा में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बड़ागांव का भी कार्य अंतिम चरण में है। वहीं सेवापुरी और चोलापुर में भी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।