फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला-पुरुष के बीच की डिजिटल खाई पाटने पर सहमति

विज्ञापन
आईआईटी (बीएचयू) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, जेंडर डिजिटल डिवाइड और एआई में महि - फोटो : credit
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में समाज में महिला-पुरुषों के बीच की डिजिटल खाई पाटने पर सहमति बनी। जेंडर डिजिटल डिवाइड और एआई में महिलाओं के बढ़ते योगदान को बताया। संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति की ओर से किए गए इस आयोजन में वक्ता प्रो. विजय लक्ष्मी यादव ने संस्थान में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही। बताया कि आंतरिक शिकायत समिति परिसर में जेंडर के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना होगा। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध और नेतृत्व के क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

आज भी महिलाओें की डिजिटल पहुंच कम
मुख्य अतिथि मिताली निकोरे ने बताया कि आज तकनीकी युग के बावजूद महिलाओें की डिजिटल पहुंच और तकनीकी कौशल में काफी फर्क है। यदि इस डिजिटल अंतर को कम किया जाए तो महिलाएं एआई, डिजिटल इनोवेशन और उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ सकेंगी। व्याख्यान के बाद श्रोताओं की ओर से पूछे गए प्रश्नों के साथ एक इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र हुआ। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डिजिटल समावेशन, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें