भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन 11 जुलाई से 31 जुलाई तक एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर किया जा सकता है। इसके लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। परीक्षा 25 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग सात से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में विज्ञान, अंग्रेजी, तर्क, गणित और भौतिकी विषयों से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा 45 मिनट से 60 मिनट की होगी। नौकरी का कार्यकाल चार साल का है। अग्निपथ में सेवा निधि योजना के अनुसार उन्हें लगभग 10.08 लाख रुपये मिलेंगे।