फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती: 979 में 624 अभ्यर्थी सफल, फर्जी NCC प्रमाणपत्र केस में छह पकड़ाए; कार्रवाई

Sat, 15 Nov 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित अग्निवीर के जनरल ड्यूटी पद के लिए बलिया और चंदाैली के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें छह लोग पकड़े भी गए, उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती के लिए दाैड़ लगाते युवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer: अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत शुक्रवार को छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में सोल्जर जीडी (जनरल ड्यूटी) पद के लिए बलिया और चंदौली के 979 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। निर्धारित दौड़ में 624 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


इस बीच एनसीसी के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती में शामिल होने आए छह अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। सेना ने तुरंत उन्हें हिदायत देते हुए भर्ती से बाहर कर दिया। भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व बरेली एआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल मानस महापात्रा ने किया। अनुशासित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया हुई।

गलत करने पर होगी कार्रवाई

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के पीछे सक्रिय गिरोह की जानकारी जुटाने के लिए सेना की खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है। बलिया और चंदौली से आए कई अभ्यर्थी स्थानीय कोचिंग व प्रशिक्षण केंद्रों के जाल में फंसे बताए जा रहे हैं, जहां भर्ती की तैयारी के नाम पर उन्हें गलत दिशा में ले जाया गया। 

इस मामले में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में पकड़े गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रकिया से बाहर करते हुए मामले को सेना की खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है, जो जल्द ही सख्त कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन

15 नवंबर को यह तहसीलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
अगली भर्ती प्रक्रिया 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें देवरिया जिले की सलेमपुर व रुद्रपुर तहसीलों और गाजीपुर जिले की जमानिया, कासिमाबाद तथा सेवराई तहसीलों के कुल 1233 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें