मेडिकल के लिए दें विशेष ध्यान
कर्नल शैलेश कुमार ने कहा कि कान में गंदगी, नाखून ठीक से न कटने के कारण और अंगुली में मामूली जख्म भी मेडिकल जांच में भारी पड़ सकता है। इसलिए अभ्यर्थी को चाहिए कि शरीर की सफाई, नाखून की कटिंग, हेयर स्टाइल पर विशेष ध्यान दें। फॉर्म भरने में सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय का सहयोग लिया जा सकता है। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि किसी भी लालच के बहकावे में न आएं।
टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर
आईटीआई और गणित से 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत चार पदों के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास, ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर जनरल और अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थी अभी से जन्म और निवास प्रमाणपत्र बनवाकर रख लें।