फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: आ गई अग्निवीर भर्ती परीक्षा की डेट, 10243 अभ्यर्थी होंगे शामिल; इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Thu, 05 Jun 2025 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Agniveer Bharti News: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडमिट कार्ड भी जून के मध्य में जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट देखने को कहा गया है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी। इस पर जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली बार 13 भाषाओं में परीक्षा होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 10243 अभ्यर्थी दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 16 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बताया गया कि अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहे, परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर दी जा रही है।

वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 जून से पहले जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा, जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी सभी आवेदनकर्ताओं को SMS के माध्यम से भी प्रदान की जाएगी।

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड व एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा वाराणसी और गोरखपुर में होगी। जल्द ही विस्तृत ब्योरा भी कार्यालय में आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें