Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैन्य प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि जारी कर दी है। अभ्यर्थी 12 मार्च से www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय की वाराणसी यूनिट ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेना भर्ती डायरेक्टर कर्नल शैलेश कुमार ने डेट जारी किए जाने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय में फाॅर्म भरने, मेडिकल में फिट होने के जरूरी टिप्स, अग्निवीर भर्ती के विशाल दायरे आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्योंकि छोटी-छोटी गलतियों पर अभ्यर्थियों के फाॅर्म रिजेक्ट हो जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर यह शुरू किया गया है।
दौड़ के समय में हुआ बदलाव : अग्निवीर में इस बार दौड़ के समय में बदलाव किया गया है। अब उनके लिए अलग-अलग समय तय किए गए है। दो ट्रेड में दौड़ हो रही है। इसकी को देखते हुए पहली 5:30, दूसरी 5:45, तीसरे 6:00 और चौथे के लिए 6:15 मिनट में दौड़ कराई जाएगी। जबकि पहले 5:30 और 5:45 मिनट की दौड़ होती थी। अभ्यर्थी जन्म प्रमाणपत्र अभी से बनवा लें।