फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें...' कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने छेड़ी तान, वाह-वाह कर उठे लोग

Tue, 12 Sep 2023 05:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में हर दिन एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने भी इस महोत्सव में सुमधुर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गजल गाते कमिश्नर कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में हर दिन एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने भी इस महोत्सव में सुमधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने जैसे प्रसिद्ध गजल 'अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें...' गाना शुरू किया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभागर में मौजूद सभी लोग वाह-वाह कर उठे।

विज्ञापन


कमिश्नर की प्रस्तुति ने सभी में एक अलग ऊर्जा का संचार किया। गिलट बाजार स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित करते हुए कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत  जिले के विभिन्न विद्यालयों के साथ ही शहर में अलग-अलग जगहों पर गायन, वादन, नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर के बेटे ने भी बजाया था तबला

कमिश्नर के बेटे ने भी बजाया था तबला - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। बीते तीन सितंबर को कमिश्नर कौशल राज शर्मा के बेटे अर्थव ने तबला बजाकर सभी का दिल जीत लिया था। उसी दिन उन्होंने अपने प्रस्तुति की भी घोषणा की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें