लालपुर थाना अंतर्गत हुकूलगंज में पारिवारिक कलह के चलते बुद्धू मिस्त्री के पुत्र कल्लू (36) ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले ही पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। कल्लू के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया।