बीएचयू लंका गेट पर पहंची कई थानों की फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। बुधवार को सर सुंदर लाल अस्पताल में दलालों की सक्रियता बढ़ने को लेकर दिन में चिकित्सा पर पीजी छात्र ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए लंका पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी कि देर रात जहां कुछ युवकों ने पेट्रोल बम से हमला करते हुए कार में आग लगाने की कोशिश की वहीं गुरुवार में उनके कार्यालय के सामने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
उधर परिसर में बड़ी घटना के मद्देनजर देर शाम तक गेट पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही। मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने भी लंका पुलिस को तहरीर दी। बुधवार देर रात अधीक्षक के घर पेट्रोल बम से हमला और कार जलाने की घटना की जांच करने गुरुवार को बीएचयू पहुंचे सीओ भेलूपुर ने मामले में अधीक्षक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की, जिससे कि अंजाम देने वालों को पकड़ा जा सके। इस बीच शाम तीन बजे कुछ छात्र कार्यालय गेट पर पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक का पुतला फूंका। मजे की बात तो यह है कि कार्यालय के पास दो सुरक्षा कर्मी भी रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई और जब तक वह पहुंचते पुतला फूंक कर छात्र जा चुके थे।
उधर बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए सिंह द्वार पर लंका सहित कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई। पुलिस को दी तहरीर में चिकित्सा अधीक्षक ने बुधवार को हमला, आगजनी, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए परिवार सहित सुरक्षा और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।