फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बाबा लाटभैरव के विवाह के बाद खिचड़ी का भंडारा, लाटभैरव सहित अष्टभैरव ने खाई खिचड़ी

Sun, 01 Oct 2023 02:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने मां अन्नपूर्णेश्वरी का स्मरण कर भंडारा प्रारंभ कराया। मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों ओर विशाल फर्श पर भक्तों की पंक्तियां लगी रहीं। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
बाबा लाटभैरव का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहोत्सव के बाद शनिवार को कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल (लाट) भैरव ने अष्टभैरव के साथ खिचड़ी का स्वाद चखा। श्री कपाल भैरव प्रबंधक समिति की ओर से बाबा के विग्रह का शृंगार हुआ। इसके बाद पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, खीर आदि का भोग अर्पित किया गया।

यह भी पढ़ें- विश्व वृद्धजन दिवस: बेटे ने छोड़ा तो पोता-पोती बने दादा-दादी का सहारा, काशी के मुमुक्ष भवन में हैं कई कहानियां

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने मां अन्नपूर्णेश्वरी का स्मरण कर भंडारा प्रारंभ कराया। मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों ओर विशाल फर्श पर भक्तों की पंक्तियां लगी रहीं। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। मंत्री मुन्ना लाल यादव ने धूप, दीप, पुष्प, कपूर, जल, चंवर आदि से बाबा की विधिवत आरती उतारी। रामबाग में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नृत्यांगनाओं ने सभी का मन मोहा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर, प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल, नंदलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष छोट्टन केशरी, विक्रम सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें