फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परीक्षाएं खत्म होने के बाद काशी में वीकेंड पर भारी भीड़, खूब हुई नावों पर ओवरलोडिंग

विज्ञापन
गंगा आरती में उमड़ी भीड़.
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इसी हफ्ते समाप्त हुईं। परीक्षा के बाद पहला वीकेंड पड़ने के कारण घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ की अधिकता के कारण शनिवार और रविवार को नाविकों ने मौके का खूब फायदा उठाया। किसी भी सुरक्षा मानक का पालन किए बिना खूब सवारियां बैठाईं और नौकायान कराया और सवारियों से दोगुना किराया भी वसूला। गंगा आरती के दौरान भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को घाटों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। यह भीड़ आम दिनों से कहीं ज्यादा थी। इसका कारण एक तो बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होना और दूसरा दोनों दिन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए काशी आए अभ्यर्थी रहे। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुईं। इसके बाद से इस शनिवार और रविवार को पहला वीकेंड था। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दूसरों जिलों और शहरों से लोग यहां आए हुए थे। इस भीड़ का लाभ नाविकों को हुआ। नाविकाें ने शनिवार और रविवार दोनों दिन जमकर लोगों को नौकायान कराया। इस दौरान उनकी व लोगों की लापरवाही कहें या फिर फोटो और रील बनाने का शौक, किसी ने सुरक्षा मानकों का पालन करना उचित नहीं समझा। न तो लोग लाइफ जैकेट पहने दिखे और न ही मानक के अनुरूप नावों पर सवारियां बैठीं। नाविकों ने मनमानी ओवरलोडिंग की। इसका ध्यान न तो जल पुलिस ने दिया और न ही जिला प्रशासन ने। भीड़ की अधिकता गंगा आरती के समय भी देखने को मिली। आरती के दौरान गंगा में जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें