भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्प्रिंकलर से छिड़काव
गर्मी को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख इलाकों में स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। न केवल आसपास की पेड़ों की पत्तियों पर पानी का छिड़काव किया जा रही है, बल्कि सड़कों को भी गीला किया जा रहा है ताकि अधिक तापमान से लोगों को राहत मिले।
आठों जोन के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्प्रिंकलर युक्त वाहन में पानी भरा जा रहा है। इसके अलावा टंकी के पीछे छोटे-छोटे छेद करके पाइप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराने में बार बार टैंकर भरने की समस्या नहीं आती है।
गुरुवार को सिगरा, महमूरगंज, विश्वेश्वरगंज, जैतपुरा, कच्चीबाग, बलुआबीर आदि क्षेत्रों में स्प्रिंकलर लगे वाहन से पानी का छिड़काव कराया गया। अधिक गर्मी पड़ने पर स्प्रिंकलर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसकी मानीटरिंग मुख्यालय से की जा रही है।