फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी बाला संग सात फेरे लेंगे क्रिकेटर ईशांत

Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
iब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारसी बाला संग सात फेरे लेंगे क्रिकेटर ईशांत
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेटर ईशांत शर्मा इसी साल दिसंबर में बनारस की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। ईशांत की रविवार को दिल्ली के एक होटल में प्रतिमा के साथ सगाई हुई। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के परिवार के लोग और खास दोस्त मौजूद थे। बास्केटबाल में प्रतिमा सिंह की पहचान सिंह सिस्टर्स के रूप में हैं।
विज्ञापन


पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। ईशांत और प्रतिमा दोनों पुराने दोस्त हैं। सिंह सिस्टर्स का परिवार यहां शिवपुर इलाके में रहता है। प्रतिमा की बड़ी बहन प्रियंका बैंकाक (थाईलैंड) के एक स्कूल में बास्केटबाल कोच हैं, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या सिंह भारत की जूनियर बास्केटबाल टीम की कोच हैं। दो अन्य बहनें प्रशांति और आकांक्षा भी भारतीय बास्केटबाल टीम का हिस्सा हैं। प्रशांति देश के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली बास्केटबाल खिलाड़ी हैं।

पांच बहनों के बीच अकेला भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। इनके पिता गौरी शंकर सिंह बैंक की सेवा से रिटायर हो चुके हैं, जबकि मां उर्मिला गृहिणी हैं। सगाई के मौके पर पूरा सिंह परिवार और सिंह सिस्टर्स के खास दोस्त और साथी खिलाड़ी दिल्ली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें