थाना प्रभारियों ने तोड़ी पशु तस्करों की कमर
कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने एक ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग कर पिता-पुत्र को घायल कर लूट मामले में मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मृत्युदंड से लेकर आजीवन कारावास की सजा दिलाई : डीजीसी क्रिमिनल मुनीब सिंह चौहान ने प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत प्राथमिकी में आरोपियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिलाई। विशेष लोक अभियोजक संदीप जायसवाल ने प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत प्राथमिकी में संलिप्त आरोपियों को न्यायालय से मृत्युदंड की सजा दिलाई। एसपीपी (पॉक्सो) संतोष सिंह ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई।
डूबने से पांच लोगों को बचाया
कांस्टेबल कुमार गौरव ने जल पुलिस में ड्यूटी के दौरान साहस व सतर्कता का परिचय देते हुए गंगा में संकट में फंसी महिला श्रद्धालु को अपनी जान की बाजी लगाकर को सुरक्षित बाहर निकाला। बीते एक साल में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान उन्होंने बिना जान की परवाह किए त्वरित कार्रवाई कर कुल 5 लोगों का बचाया। एसओजी-2 प्रभारी अभिषेक पांडेय ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट, आईपीडीआरए और उन्नत डोर-स्कैनिंग के माध्यम से कई केस का खुलासा किया।