श्रद्धा और सद्भाव से इतर प्रयागराज कुंभ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर धोए थे। प्रधानमंत्री के ही नक्श-ए-कदम पर चल कर उत्तर प्रदेश के बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी ने बुधवार को अपने आवास पर तैनात सफाईकर्मी रामचंद्र का पैर धोया। इसके साथ ही रामचंद्र का पैर छूकर उससे आशीर्वाद भी लिया।
यह देख आवास पर उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारी आश्चर्यचकित रह गए। इस कार्य को लेकर कहीं प्रशंसा हो रही है तो कहीं पर कई प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं।