फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम के बाद कई लोगों को आएगी नानी की याद : केशव

Fri, 10 Mar 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत की संभावनाओं से बेहद उत्साहित हैं। केशव विरोधियों में पर तंज कसने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामले में केशव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिलाने की संभावनाओं पर हमला बोला है।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि एग्जिट पोल देखकर कुछ लोगों को बुआ की याद आ रही है। परिणाम देखकर के बहुतों को नानी की याद आ जाएगी। उत्तर प्रदेश मोदी और भाजपामय हो गया है। कहा कि प्रदेश में कमल खिलेगा।

केशव ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वाले सपा बसपा कांग्रेस के लोग उत्तर प्रदेश में आने वाले परिणामों से डर गए हैं। दावा किया कि बीजेपी के पक्ष में हवा नहीं आंधी चल रही है।
विज्ञापन


सरकार जब अपराधियों की संरक्षक पुलिस प्रशासन असहाय जनता भयग्रस्त हो उसे शासन नहीं कुशासन कहा जाता है। 14 वर्ष से यूपी यह पीढ़ा सहता रहा है । दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सुशासन, पीएम मोदी को मजबूत बनाने और विकास के लिए लोगों ने कमल को खिलाया है । एसपी-बीएसपी साफ हो जाएगी।
  प्रदेश के मतदाताओं भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि सपा बसपा कांग्रेस की तिकड़ी को सुशासन और विकास के लिए नकार दिया है pic.twitter.com/eagfeqog5E — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 10, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें