फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 165 केंद्रों पर देंगे सवा लाख परीक्षार्थी

Fri, 10 Mar 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार जिले को सात जोनल और 23 सेक्टर में बांटा गया है। डीएम की ओर से मजिस्ट्रेटों की सूची पर मुहर लगने के बाद इसका आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


16 मार्च से 165 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब सवा लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इससे पहले उड़ाका दल की छह टीमें गठित की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज छह दिन शेष है, ऐसे में तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं।

केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र के साथ ही प्रवेशपत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। इस बीच जिले स्तर पर डीएम ने सात जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनकी निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए पहले से ही उड़ाका दल की छह टीमें गठित हैं। बताया कि 10 मार्च को इलाहाबाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षकों की बैठक में तैयारियाें की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद 14 मार्च को राजकीय क्वींस कॉलेज में शाम चार बजे डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़ाका दल प्रभारी, केंद्राध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें