फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी प्रतिबंध, पानी के बढ़ाव को लेकर लिया गया फैसला

Wed, 07 Aug 2024 01:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा का बढ़ाव दिनोंदिन जारी है। घाटों के संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। जल पुलिस घाट किनारे मुस्तैद हो गई। लोगों को पानी के पास जाने के लिए मना किया जा रहा। इसको देखते हुए कुछ दिन पहले गंगा में नौकायन को बंद किया गया था।
विज्ञापन
वाराणसी के अस्सी घाट पर चढ़ा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल, क्रूज के संचालन पर प्रतिबंध बुधवार और गुरुवार को प्रभावी रहेगा। इसके बाद जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी कमिश्नरेट के जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा 68 मीटर का निशान पार गई हैं। प्रति घंटा 7 सेंटीमीटर की दर से जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। 

वाराणसी में फिलहाल 5 क्रूज का संचालन पर्यटकों के लिए किया जाता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस की ओर से अतिरिक्त सतर्कता के क्रम में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें