फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: रंगदारी मांगे जाने से भयभीत डॉक्टर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई सुरक्षा की गुहार, ये है पूरा मामला

Sun, 19 Nov 2023 03:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति के अनुसार उन्होंने अपने पूर्व एंबुलेंस चालक रोहतास के चिनारी क्षेत्र के उर्दा गांव निवासी विकास तिवारी के खिलाफ बीते सात नवंबर को रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रंगदारी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवलेशपुर स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति को चिट्ठी भेज कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 25 नवंबर तक रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के दूसरे दिन शनिवार को भी मुकदमा दर्ज न होने और सुरक्षा न मिलने पर डॉ. सुरेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि पुलिस आयुक्त से मिल कर वह अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने रोहनिया थानाध्यक्ष को प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति के अनुसार उन्होंने अपने पूर्व एंबुलेंस चालक रोहतास के चिनारी क्षेत्र के उर्दा गांव निवासी विकास तिवारी के खिलाफ बीते सात नवंबर को रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विकास उन्हें लगातार धमका रहा था और पैसा देने के लिए कह रहा था। उसी ने धमकी भरा पत्र भेज कर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है और प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से वह अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। उधर, इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस पते से डॉक्टर के पास चिट्ठी आई थी और जो बैंक अकाउंट नंबर पैसा जमा करने के लिए भेजा गया था, वह दोनों जांच में फर्जी निकले हैं। प्रकरण की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें