फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: अधिवक्ताओं ने खोला सदर एसडीएम के खिलाफ मोर्चा, चक्काजाम कर साथी वकील की रिहाई की मांग

Mon, 12 Oct 2020 09:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर में साथी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने से जनपद के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सड़क पर आए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर शहर में जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी दफ्तर के सामने चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


उनकी मांग थी कि साथी अधिवक्ता को तत्काल रिहा करें और सदर एसडीएम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। इस बीच वकीलों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कचहरी आने वाले मार्गों को जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात को सुचारू करने का काम किया।  

Trending Videos

सिविल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने कहा कि सदर एसडीएम द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। धारा के तहत अधिवक्ता रघुपति यादव को छोड़ा जाना चाहिए था, लेकिन सदर एसडीएम ने ऐसा नहीं किया।

साथ ही सदर एसडीएम ने वारंट पकड़ाकर जबरिया अधिवक्ता को जेल भेज दिया। यह एक अमानवीय कृत्य है। मांग की कि अधिवक्ता को अविलंब छोड़ा जाए और एसडीएम का निलंबन किया जाए। साथ ही जो गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे हटाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर अनवरत विरोध चलता रहेगा और न्यायिक कार्य ठप रहेंगे। 
विज्ञापन

बता दें कि शहर कोतवाली के सकरताली गांव निवासी अधिवक्ता रघुपति यादव पर मुकदमा दर्ज कर देर रात उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसे लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, साधन चकवर्ती, लियाकत अली, बालमित्र केशरी, राकेश कुमार, बृजेश यादव, शशिकांत, रामप्रताप सिंह, कृपाशंकर सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल मलिक खान, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार आनंद,  कमलेश सिंह कुशवाहा, शशिज्योति पांडेय, रीना त्रिपाठी, चंद्रमोहन सिंह, अखिलेश कुमार यादव, राधेश्याम, आनंद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार बिंद, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बंशीधर कुशवाहा, वीरेंद्र चौबे, मुन्नू दूबे, आत्मा यादव, रामयश यादव, आदित्य नारायण सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह, रमेश यादव, दीपक कुमार पांडेय, आनंद राजभर मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें