फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सेंट्रल बार और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दिया धरना, जुलूस निकालकर नारेबाजी

Wed, 13 Sep 2023 05:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को आजमगढ़ जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आजमगढ़ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ की घटना के विरोध में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आजमगढ़ जिले के अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहीं जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, तो कहीं परिसर में धरना देकर सरकार के प्रति विरोध जताया।

विज्ञापन


29 अगस्त को हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ताओं और अन्य अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जनपद में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।

वहीं, दूर से आने वाले वादकारियों की समय की बर्बादी के साथ ही आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में हड़ताल पर रहते हुए जुलूस निकाला। दीवानी परिसर से निकलकर पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने हापुड़ के डीएम व एसपी के स्थानांतरण के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने आदि की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंत्री जय प्रकाश यादव ने बताया कि उप्र बार कौंसिल के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उनके द्वारा विभिन्न मांगों का ज्ञापन आयुक्त प्रशासन को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो बृहस्पतिवार को सीएम का पुतला आयुक्त न्यायालय परिसर में फूंका जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें